जमुई : महिसौड़ी मुहल्ला के निर्माणाधीन मकान के छत पर पानी देने गई महिला की गिरकर मौत, मचा कोहराम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 नवंबर 2020

जमुई : महिसौड़ी मुहल्ला के निर्माणाधीन मकान के छत पर पानी देने गई महिला की गिरकर मौत, मचा कोहराम

जमुई (Jamui) : जमुई के महिसौड़ी मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या 12 में रविवार की सुबह दो मंजिला छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर अरविंद कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहरा गांव निवासी भविशंकर प्रसाद सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि भविशंकर सिंह महिसौड़ी मुहल्ला के वार्ड संख्या 12 में नया मकान बनाए थे जहां तकरीबन 3 वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी और दो पुत्री के साथ रह रहे थे। किसी काम को लेकर भविशंकर सिंह दो दिन पहले अपने गांव बनहरा गए हुए थे। मकान के ऊपर दो मंजिला छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें पानी देकर छत से नीचे उतरने के दौरान पैर फिसल गया और वह सीधा सीढ़ी से नीचे गिर गई। जिस के बाद उनकी मौत अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। मृतका के पति पटना सचिवालय में ड्राइवर के पद से कुछ वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे। मृतका की दो पुत्रियां है। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Post Top Ad -