सिकंदरा : रानी पोखर में विसर्जित की गई लछुआड़ की माँ काली की प्रतिमा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

सिकंदरा : रानी पोखर में विसर्जित की गई लछुआड़ की माँ काली की प्रतिमा

सिकंदरा (Sikandra) : प्रखंड अंतर्गत लछुआड़ (Lachhuar) में हो रहे तीन दिवसीय माँ काली पूजा (Maa Kaali Puja) का समापन हो गया. माता की प्रतिमा सोमवार की शाम रानी पोखर में विसर्जित की गई. विसर्जन के पूर्व स्थानीय एवं आसपास के गांवों से आये हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने माँ काली की पूजा की.

पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रशासनिक विधि-व्यवस्था के बीच प्रतिमा विसर्जन किया गया. विसर्जन जुलुस में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी श्रद्धालु शामिल हुए.

देखें विडियो >>



बता दें कि लछुआड़ में माँ काली के मंदिर का निर्माण गिद्धौर रियासत के चंदेल वंशी राजा ने करवाया था. बाद में वर्ष 1996 में मंदिर के पूजा एवं मेला के आयोजन की जिम्मेदारी गिद्धौर राज परिवार ने स्थानीय जनता को सौंप दिया. तब से अनवरत समिति द्वारा ही यहाँ पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

Responsive Advertisement