गिद्धौर : मौरा के खलिहान में लगी आग, हजारों की फसल राख, जानिए पूरा घटनाक्रम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 नवंबर 2020

गिद्धौर : मौरा के खलिहान में लगी आग, हजारों की फसल राख, जानिए पूरा घटनाक्रम

Maura/Gidhaur(न्यूज़ डेस्क)  | अभिषेक कुमार झा 】 :-

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मौरा पंचायत के एक खलीहान में आगजनी का मामला प्रकाश में आया है ।  जानकारी अनुसार, मौरा के वार्ड नं.7 निवासी यदुनन्दन यादव इस आगजनी के शिकार हुए हैं। इस घटना में उनके खलिहान पर रखा हजारों की फसल जलखर खाक हो गयी। अपने निजी कार्य से कृषक गिद्धौर आये हुए थे। जितने देर में आग पर काबू पाया जाता, उतने देर में उनकी फ़सल आग की लपटों में समा चुकी थी।


पीड़ित यदुनन्दन यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, उनके खलिहान के चारो ओर अन्य किसानों के खलिहान भी थे, बावजूद इसके उनके खलिहान में जानबूझ कर किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। अपना दुखड़ा सुनाते हुए पीड़ित कृषक श्री यादव ने बताया कि तीन माह के अथक प्रयास के बाद इस वर्ष सन्तोषजनक अनाज की उपज हुई थी, पर इस घटना ने उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों में धकेल दिया है।   


>> देखिये वीडियो :-


बता दें, गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में इस महिने दो आगजनी की घटना हो चुकी है । समाचार सम्प्रेषण तक खलीहान में हुए आगजनी के इस तीसरे घटना को लेकर पीड़ित द्वारा गिद्धौर थाना को सूचित कर दिया गया है। 

Post Top Ad -