सोनो : चरकापत्थर पुलिस ने नक्सल कांड के अभियुक्त को किया गिरफ़्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

सोनो : चरकापत्थर पुलिस ने नक्सल कांड के अभियुक्त को किया गिरफ़्तार

 


 सोनो- चरकापत्थर थाना कांड संख्या- 127/15 का नामजद अभियुक्त टहकार निवासी अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है।उक्त जानकारी साझा करते हुए चरकापत्थर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चरकापत्थर पुलिस ने थाना क्षेत्र के टहकार से नक्सल कांड के इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अशोक पर 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव कार्य को बाधित करने एवं पुलिस बल को क्षति पहुंचाने का आरोप है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2015 में आयोजित विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस को तेतरिया के जंगल में नक्सली दस्ते के पहुंचने व नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सलियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक पहुंचाए जाने की सूचना मिली। तत्कालीन एसपी के निर्देश पर पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए तेतरिया के समीप से जंगल की ओर तेजी से जा रहे दो बाइक सवारों को रोका गया। उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बाइक चालक के पॉकेट से एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद हुआ। साथ ही बाइक से बंधे उजले रंग के बोरा से विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेड बरामद हुआ। दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के क्रम में दोनों ने अशोक सहित अन्य आरोपियों के नाम पुलिस को बताया था, जिसने उसे विस्फोटक जंगल में लाने को कहा था। गिरफ्तार बाइक सवारों ने बताया था कि उक्त आरोपी विधानसभा चुनाव को बाधित करने व पुलिस बल को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से बारूदी सुरंग बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अशोक चरकापत्थर थाना के एक कांड में स्थाई वारंटी भी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Responsive Advertisement