Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद के निधन पर जताया शोक

 


  Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ में शोक है। उनके निधन की समाचार मिलते ही जमुई जिले सहित अलीगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओ में काफी की लहर फैल गई। उनके आकस्मिक निधन पर कांग्रेस किसान के जमुई जिलाध्यक्ष समाजसेवी सह सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरूजी, अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि पटेल जी कांग्रेस पार्टी एक जान थे। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। नेता दवय ने कहा कि वे पार्टी संगठन की मज़बूती प्रदान करने के लिए लगातार लगे रहे। उनके असमय निधन से हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक अभिभावक को खो दिया है। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुदयाल सिंह,ब्रह्मदेव सिंह, महेश सिंह राणा,श्यामसुन्दर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अवधेश यादव,मनोज कुमार, अश्विनी कुमार, सुदामा सिंह, अखिलेश सिंह, डब्लू सिंह सहित दर्जनो लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी के बीच से पार्टी ने एक समर्पित नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।


Edited by - Abhishek Kr. Jha.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ