सोनो : पटाखे की चिंगारी से अगलगी, लाखों की परिसम्पत्ति स्वाहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 16 नवंबर 2020

सोनो : पटाखे की चिंगारी से अगलगी, लाखों की परिसम्पत्ति स्वाहा

 


 Sono News :- शनिवार की शाम पैरा मटिहाना पंचायत के रक्शा गांव में एक खलिहान में आग लग जाने से वहां रखे तकरीबन एक लाख रूपये मूल्य के धान व पुआल जलकर स्वाहा हो गए। 

इस संबंध में पीड़ित किसान अविनाश कुमार ने बताया कि रक्शा स्थित उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर उनकी खलिहान है। वहां , दो बीघे खेत की धान की फसल कटाई के बाद रखी गई थी लेकिन शनिवार शाम 4:00 बजे किसी ने खलिहान से धुआं उठता देखा। जब तक खलिहान पर पहुंचा तब तक पूरे खलिहान में भीषण आग फैल चुकी थी। उक्त घटना में धान समेत पुआल स्वाहा हो गया। 50 हजार मूल्य के धान व 20 हजार रुपये मूल्य के पुआल जलने की बात उन्होंने बताई। आग लगने का कारण पटाखा से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। इधर, खबर सम्प्रेषण तक घटना की लिखित जानकारी अंचलाधिकारी को दी जा रही है।



Post Top Ad -