सोनो : बिना मानदेय के मनी शिक्षा सेवकों की दीवाली, शाखा प्रबंधक उदासीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 नवंबर 2020

सोनो : बिना मानदेय के मनी शिक्षा सेवकों की दीवाली, शाखा प्रबंधक उदासीन

 

Sono News :- शिक्षा सेवकों के मानदेय का भुगतान करने में जमुई स्थित यूनियन बैंक शाखा की उदासीनता देखी जा रही है। शिक्षा सेवकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा महादलितों के साथ ऐसा पक्षपात पूर्व में भी किया जाता रहा है। हालांकि जमुई प्रखंड से जुड़े शिक्षा सेवकों का मानदेय भुगतान किया गया है लेकिन बाकी नौ प्रखंडों का मानदेय दिवाली में भी नहीं किया गया है। 


जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी : -

 बिहार राज्य संविदा कर्मी शिक्षा सेवक संघ के जमुई जिला अध्यक्ष प्रकाश बौद्ध ने चेतावनी दी है कि यदि बैंक के द्वारा छठ पूजा के मौके पर भी लापरवाही बरतने की कोशिश की गई तो जमुई जिले में कार्यरत सभी शिक्षा सेवक सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता को आवेदन देकर शाखा प्रबंधक को निर्देशित करने की मांग की है ।

इस मौके पर विनोद रजक, गरीब मांझी, बिंदेश्वरी रजक, पिन्टू रजक, दिलिप दास,  धर्मेन्द्र रजक, किसुन रजक, विजय रजक , सुमन दास,दिलिप दास, महेंद्र चौड़े, किशोरी रजक, साहेब दास, बंगाली दास , प्रवीण रजक, रंजीत दास सहित बड़ी संख्या में शिक्षा सेवक उपस्थित थे।



Responsive Advertisement