सोनो : चरकापत्थर पुलिस ने नष्ट किया जावा महुआ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 1 नवंबर 2020

सोनो : चरकापत्थर पुलिस ने नष्ट किया जावा महुआ

 


Sono News (सोनो) :- रविवार को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गढ़टांड़ से पुलिस ने बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया है। जावा महुआ धान के एक खेत में छुपाकर रखा गया था।पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र के गढ़टांड़ बहियार में अवैध शराब निर्माण के साथ खरीद- बिक्री की सूचना मिली थी।पुलिस कप्तान पीके मंडल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान शराब निर्माण के लिए धान के एक खेत में छुपा कर रखा गया बड़ी मात्रा में फुला हुआ जावा महुआ बरामद किया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान किसी कारोबारी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।



Responsive Advertisement