सोनो : पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने की आत्महत्या - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 1 नवंबर 2020

सोनो : पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने की आत्महत्या

 

 Sono News (सोनो) :- पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार की रात्रि को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला चरकापत्थर थाना क्षेत्र के घोड़वासालन गांव का है। घोड़वासालन निवासी संजय राय का अपनी पत्नी रनिया देवी से शुक्रवार की रात्रि दस बजे के करीब किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी रनिया देवी घर से बाहर जाकर बैठ गई। संजय कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मृतक संजय की पत्नी रनिया ने बताया कि तकरीबन आधे घंटे बाद जब वह दरवाजा खोलने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। बेटे ने ऊपर चढ़कर दरार से देखा कि संजय फांसी लगा लिया है। तब हम लोग चिल्लाने लगे। इसके बाद आसपास के लोग दौड़ कर आए और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। कमरे में संजय रस्सी के सहारे लटका था और मर चुका था। इधर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी द्वारा आवेदन दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है।


 

Responsive Advertisement