सोनो : आर्म्स एक्ट व नक्सल कांड का वारंटी गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 1 नवंबर 2020

सोनो : आर्म्स एक्ट व नक्सल कांड का वारंटी गिरफ्तार

 

सोनो/sono news :- चरकापत्थर पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट व नक्सल कांड के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत चरकापत्थर पुलिस व एफ/215 बटालियन सीआरपीएफ महेश्वरी के कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट अमर राज के सहयोग से कांड संख्या 102/12 के आरोपी महेश्वरी निवासी पंकज सिंह को सोनो बाजार स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एक अगस्त 2012 में पुलिस ने पंकज को महेश्वरी स्थित उसके घर से देसी मास्केट व नक्सल साहित्य के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद वह जमानत पर रिहा हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सल वारंटी पंकज पर अभी न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत है। गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Post Top Ad -