गिद्धौर : कम्पनी बाग तालाब में माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 1 नवंबर 2020

गिद्धौर : कम्पनी बाग तालाब में माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित

 


Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :- गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मन्दिर में शुक्रवार को स्थापित मां महालक्ष्मी की प्रतिमा को शनिवार की देर सन्ध्या गिद्धौर के कंपनी बाग तालाब मे विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पूजा समिति के सदस्य व प्रशासन मुस्तैद रहें। इस एक दिवसीय मां महालक्ष्मी की पूजा में शान्ति व अमन कायम रखने के उद्देश्यों को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर अपनी मोर्चा संभाले हुए थे, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अपने कुकृत्य प्रयास में सफल न हो सके।

विदित हों कि, बंगाल की मां लक्खी पूजा के तर्ज पर आधारित चंदेल वन्श के शासकीय सान्निध्य में इस पूजा का हिन्दी रूपांतरण मां महालक्ष्मी की पूजा के रूप में, अपने गिद्धौर राज्य निवासियों के आम आवाम, की सुख एवं समृद्धि के लिए किया था । सदियों से चले आ रहे इस धार्मिक परंपरा को गिद्धौर वासी आज भी समर्पित भाव से निर्वहन करते हैं।



Post Top Ad -