Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- केन्द्र व राज्य की सरकारें देश भर के किसानों को आन्दोलन के लिए मजबूर कर रही है। केन्द्र सरकार पंजाब व हरियाणा के किसानों की मांग एक तरफ अनसुना कर रही है। वही शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे किसानों को दिल्ली आने से रोकने व अपनी शर्तो की वार्ता के लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे में देश भर के किसानों आन्दोलित हो गये तो फिर संभालना मुश्किल हो जाएगा।
उक्त बातें सोमवार को सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह किसान कांग्रेस सेल के जमुई जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार किसानों के साथ धोखा दिया है। वे किसान विरोधी बिल लाकर किसानों को गुमराह कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्नदाताओं को आतंकवादी तो इस ठंड में किसानों को पानी के बौछार से भिगोया जा रहा है। किसानों के साथ सरकार नाईनसाफी कर रही है है। जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा अपना हक व अधिकार के की मांग करना सभी लोगों का है। सरकार किसानों की मांग पर लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़कर डराना चाह रही है। जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार सिर्फ हवा हवाई किसानों की चर्चा करती है।राज्य सरकार के द्वारा अभी तक धानक्रय केन्द्र तक नही खोले गये है, जबकि धान की फसल लगभग तैयार है। और रवि फसल के लगाने हेतु किसान धान को औने-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर है। बिहार सरकार एक सप्ताह के अंदर धान क्रय की व्यवस्था करें, केन्द्र सरकार किसानों के साथ सम्मानजनक वार्ता करें, अन्यथा किसान सड़क पर उतरकर आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
इधर, गुरुजी के इस वक्तव्य पर युवा नेता सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह,मुन्ना; महेश सिंह राणा, किसान ब्रह्मदेव सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, किसान धर्मेद्र कुशवाहा , अवधेश यादव,उमेश यादव,मंटू सिंह, नरेश यादव के अलावे बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य लोगों ने अपना समर्थन दिया है।
Edited by : Abhishek Kr. Jha
#Aliganj, #GidhaurDotCom