अलीगंज बाजार में रासायनिक अंडे ने बनाई जगह, सेहत के खिलवाड़ पर विभाग मौन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

अलीगंज बाजार में रासायनिक अंडे ने बनाई जगह, सेहत के खिलवाड़ पर विभाग मौन

 

【 Aliganj News | चन्द्रशेखर सिंह 】:- अगर आप अंडे खाने के शौक़ीन है, तो जरा संभल कर खरीदें। जो आप अंडे खरीद रहे हैं,वह रासायनिक हो सकता है। ऐसे अंडे बाजार में बिक रहे हैं। ठंड शुरू होने के साथ ही अंडा की बिक्री परवान पर रहती है। खपत अधिक होने की वजह से अंडा कारोबारियो ने दाम भी बढ़ा दिए है। 


जानकारी के अनुसार , अंडा कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए अंडों की बड़ी कूप चाईना से मंगाने लगे है।शहर और गांव के दुकानदारों को रासायनिक चाइनीज अंडे भेजे जाने लगे हैं। यह रासायनिक अंडे सेहत के लिए काफी खतरनाक हैं। 




अंडों की नही होती जांच -




 बताया जाता है कि अंडों की लैब में जांच कराने की जिम्मेदारी भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी की है। शहर से लेकर गांव तक की जांच नही होने से रासायनिक अंडे बेचे जा रहे हैं। पैसे के लोभ में आपकी जान से खिलवाड़ हो रहा है। अंडों के सैपल भी नहीं लिए जा रहे हैं। प्रखंड में पिछले दो दशकों में एक बार भी अंडों की बड़ी दुकानों एवं गोदामो आदि पर कारवाई नहीं की गयी है। हद तो यह यह है कि कोई भी अधिकारी इस संबंध में आज तक जांच करना भी उचित नही समझा और कारोबारी पैसे के लालच में दूसरों के जान से खेल रहे हैं।




चिकित्सक का है कहना -




 डॉ. भरत सिंह ने बताया कि सड़ा हुआ अंडा किसी भी वजह से खा लिया तो ऑर्गन फेल होने के पुरे आसार रहते हैं। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो सकता है। उल्टियां हो जाए और किडनी भी फेल हो सकते हैं। इसके अलावे दिल की धड़कन भी फैल हो सकती है। अंडा खाने से पहले देख लें दुर्गंध तो नही आ रही है। अंडा फटा हुआ तो नही है। ज्यादा दिन से रखा हुआ तो नहीं है, जो सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।



Responsive Advertisement