सोनो : आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न, परिजनों के लिए मांगा आशीर्वाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 21 नवंबर 2020

सोनो : आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न, परिजनों के लिए मांगा आशीर्वाद

 

 Sono News (किशोर कुणाल) :- लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ, शनिवार को उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस महापर्व के चौथे और अंतिम दिन व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया। सोनो में छठ पर्व के मौके पर कोरोना पर आस्था भारी पड़ी। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच शनिवार को बड़ी संख्या में छठव्रती सबेरे विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे तथा स्नान कर भगवान भास्कर की आराधना में लीन हो गए। सूर्य के उगते ही अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की तथा अपने सगे संबंधियों, परिजनों के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं छठ महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को भी शाम में बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु विभिन्न छठ घाटों पर जमा हुए तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।इस तरह बुधवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को संपन्न हो गया।पर्व में चार दिनों के पूरे प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना रहा। चारो ओर छठी मैया के पारंपरिक गीत सुनाई पड़ रहे थे। स्वछता,सादगी और समर्पण के इस पर्व में जहां बड़े बुजुर्ग छठी मईया की भक्ति में लीन थे तो बच्चों में भी पर्व को लेकर काफी उत्साह था। विभिन्न छठ घाटों पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं दूसरी और छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जहां चरकापत्थर थाना क्षेत्र में थाना थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित, सीओ अनिल कुमार चौबे विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते दिखे तो वहीं सोनो के विभिन्न छठ घाटों पर प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ गश्त करते रहे।




Responsive Advertisement