सोनो : वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने वसूला ₹ 4500 जुर्माना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

सोनो : वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने वसूला ₹ 4500 जुर्माना

 

Sono News (सोनो) :- गुरुवार को चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। खासकर दोपहिया,चारपहिया वाहनों के कागजातों, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर सोनो- चरकापत्थर मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। दर्जनों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई व चार हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं दूसरी ओर इस वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया, वो रास्ता बदल कर जाते दिखे।



Post Top Ad -