सोनो के साजन शर्मा स्टार प्लस पर बिखेरेंगे अपनी सुरीली आवाज़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

सोनो के साजन शर्मा स्टार प्लस पर बिखेरेंगे अपनी सुरीली आवाज़

 

Sono News (किशोर कुणाल) :- प्रखंड के सामान्य परिवार का एक होनहार साजन शर्मा आज अपने संगीत का जलवा बिखेरेंगे। विभिन्न विद्यालयी प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा से प्रखंड का नाम रोशन करने के बाद सोनो का लाल साजन फिर से एकबार स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'तारे जमीन पर' में अपनी दमदार गायिका का दम दिखाने वाला है। स्टार प्लस पर प्रसारित रियलिटी शो के प्रतिभागियों में अंतिम रूप से साजन का चयन हुआ। इस शो में देश भर से बीस बच्चों को शामिल किया गया है। इस रियलिटी शो का प्रसारण आज शाम 6.30 बजे से स्टार प्लस चैनल पर किया जाएगा।


 सा रे गा मा लिटिल चैंप्स में भी ले चुका है भाग 


साजन इसके पूर्व वर्ष 2018 में बिग गंगा चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो सा रे गा मा लिटिल चैंप्स में भी भाग ले चुका है। हालांकि इस शो में वह विजेता नहीं बन पाया, पर देश भर से चयनित 16 बच्चों के बीच अपने दमदार गायकी से शो के जजों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हुआ था।एक बार फिर स्टार प्लस के रिएलिटी शो 'तारे जमीन पर' के लिए साजन का चयन अंतिम रूप से किया गया है। साजन का ऑडिशन बॉलीवुड के नामचीन कलाकार शंकर महादेवन और टोनी कक्कड़ ने ऑनलाइन लिया था। साजन के साथ इस शो के लिए देश भर से 20 बच्चों का चयन हुआ है। 



परिवार के सदस्यों का भी रहा है संगीत से लगाव


साजन शर्मा के पिता रंजीत कुमार विश्वकर्मा, दादा सीताराम विश्वकर्मा का भी संगीत से गहरा लगाव रहा है। साजन की मां पल्लवी देवी, पूर्व जिला पार्षद रह चुकी है। साजन की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों के साथ क्षेत्र के लोग भी उत्साहित है।सभी अपने लाल को इस रियलिटी शो के विजेता के रूप में देखना चाह रहे हैं। प्रखंड के बुद्धिजीवियों ने साजन की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


 

Post Top Ad -