जमुई विधानसभा से जीत पर निशाना साधेंगी श्रेयसी सिंह, भाजपा से टिकट फाइनल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

जमुई विधानसभा से जीत पर निशाना साधेंगी श्रेयसी सिंह, भाजपा से टिकट फाइनल

जमुई (Jamui), 5 अक्टूबर : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले चरण के लिए राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh Bihar) की पुत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) जमुई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, पहले उनके अमरपुर से मैदान में उतरने की चर्चा थी. लेकिन जदयू (JDU) ने अमरपुर (Amarpur) से जयंत राज (Jayant Raj) को टिकट दिया है.
श्रेयसी सिंह 4 अक्टूबर, रविवार को ही भाजपा (BJP) में शामिल हुई हैं. पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे अमरपुर (Amarpur) अथवा जमुई (Jamui) सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. अब जबकि जदयू ने अमरपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो यह भी साफ हो गया कि श्रेयसी जमुई सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत का निशाना साधेंगी. भाजपा दिल्ली (Delhi) से आज शाम को अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी. सीट बंटवारे पर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगा.

Responsive Advertisement