जमुई : महागठबंधन व एनडीए द्वारा प्रत्याशी घोषित, जानिए कौन कहाँ से लड़ेंगे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

जमुई : महागठबंधन व एनडीए द्वारा प्रत्याशी घोषित, जानिए कौन कहाँ से लड़ेंगे

 【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

राज्य स्तर पर पार्टियों के बीच मचे घमासान और इंतजार की घड़ी में महागठबंधन और एनडीए ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर  दी है। सूची के अनुसार, चकाई विधानसभा सीट के लिए महागठबंधन ने एक बार फिर विधायक सावित्री देवी पर भरोसा जताते हुए राजद सीट से सिम्बल दिया है। वहीं, जमुई विधानसभा सीट से भी राजद ने विजय प्रकाश पर ही जीत का दांव लगाया है। जबकि इस बार झाझा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन ने नए चेहरे के रूप में राजेन्द्र प्रा. यादव को सिम्बल प्रदान किया है। वहीं, नामांकन के 5 दिन गुजर जाने के बाद भी महागठबंधन की ओर से सिकन्दरा विधानसभा सीट के लिए किसी भी प्रत्याशी की सूची पेश नही की गई है।


इधर, एनडीए की बात करें तो चकाई विधानसभा से एमएलसी संजय प्रसाद को जदयू ने सिम्बल प्रदान करते हुए पूर्व विधायक सुमित सिंह को करारा झटका दिया है। वहीं, झाझा से पूर्व मंत्री दामोदर रावत पर जदयू ने  मेहरबानी दिखाते हुए भाजपा के डॉ. रवीन्द्र यादव के लिए परेशानी खड़ी कर दी। इधर,  भाजपा ने जमुई विधानसभा सीट के लिए अर्जुन अवार्डी श्रेयसी सिंह को चुनावी आखाड़े में उतारा है। जबकि सिकंदरा विधानसभा सीट 'हम' पार्टी के खाते में दी गयी है, पर अभी तक न तो महागठबंधन और न ही एनडीए व हम पार्टी की ओर से ही सिकंदरा सीट के सरताज का नाम घोषित हुआ है।

सूची एक नजर में:-


गौरतलब है कि जमुई जिले के 4 विधानसभा सीट में से 3 पर राजद ही कब्जा है, जबकि चकाई और झाझा में जदयू के सिम्बल चुनावी मैदान में ताल ठोकते दिख रही है। वहीं, जमुई विधानसभा सीट के लिए  निशानेबाज श्रेयसी सिंह का भाजपा से उतरना कई राजनीतिक सूरमाओं के लिए चुनौती का संकेत दे रही है।

Responsive Advertisement