गिद्धौर : प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा, दो दिनों से थे फरार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

गिद्धौर : प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा, दो दिनों से थे फरार

गिद्धौर (Gidhaur News) :-   एक फरार प्रेमी युगल को गिद्धौर पुलिस ने रतनपुर पंचायत के बानाडीह गांव से बरामद किया है। बताया जाता है कि दोनों लक्ष्मीपुर थाना के चीनबेरिया गांव के रहने वाले हैं । दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला कई दिनों से चल रहा था, इसी क्रम में शादी की नियत से युवक उक्त लड़की को लेकर बीते दो दिनों से फरार चल रहा था। वहीं, लड़की के पिता लड़की के खोजबीन में काफी दिनों से जुटे थे।


  इस बीच पता चला कि बानाडीह गांव में रंजन यादव के घर में प्रेमी युगल के रुकने की भनक लगी, तभी परिजनों की सूचना पर शनिवार को गिद्धौर थाना के ए एस आई नित्यानन्द सिंंह अपने पुलिस बल के सााथ बानाडीह गांव पहुंच कर फरार प्रेमी युगल को दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उन्हें लक्ष्मीपुर थाना को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।

Responsive Advertisement