जमुई विधानसभा के वयोवृद्ध मतदाता से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

जमुई विधानसभा के वयोवृद्ध मतदाता से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह

मांगोबन्दर/खैरा/जमुई (शुभम मिश्र) : यूं तो बड़ो का आशीर्वाद हर प्रकार के संकटों से दूर भगाता है।इसका खासा महत्व तब बढ़ जाता है; जब किसी वयोवृद्ध का शुभाशीर्वाद मिल जाता है।प्रदेश में रहकर अपनी शिक्षा पूरी करने के बावजूद भी अपनी सभ्यता,संस्कृति को न भूलना किसी सभ्य एवं सुसंस्कार का परिचायक है।
जिसका जीता जागता उदाहरण आज जमुई विधानसभा के चुनावी प्रचार-प्रसार में देखने को मिली।बात दरअसल विश्व पटल पर भारत का नेतृत्व कर देश का मान बढ़ाने वाली प्रसिद्ध निशानेबाज गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) जो जमुई (Jamui) विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी हैं,ने क्षेत्र में चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान मांगोबंदर (Mangobandar) के वयोवृद्ध बैद्य एवं मतदाता उपेन्द्रनाथ मिश्र के घर अचानक जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उनके समर्थक काफ़ी उत्साहित दिख रहे थे।इस बाबत कुछ लोगों का कहना था कि बैद्यजी की उम्र लगभग 100 वर्ष है।ये एक समाजसेवी थे जिस कारण इलाके के लोग इनसे हमेशा मिलने एवं इनका आशीर्वाद लेने आते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हें जिलाधिकारी जमुई के द्वारा मतदान केंद्र पर ही वयोवृद्ध मतदाता का प्रमाण-पत्र दिया गया था। उक्त अवसर पर भाजपा मांगोबंदर मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

Responsive Advertisement