लक्ष्मीपुर : मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूबा, मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 26 अक्टूबर 2020

लक्ष्मीपुर : मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूबा, मौत

 

【 News Desk | अभिषेक कुमार झा】:- लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के समीप तालाब में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की जान चली गई।




मृतक युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय के कृष्णा साह के पुत्र 37 वर्षीय अशोक साह के रूप में हुई। इस दर्दनाक घटना से मृतक के घर में मातम पसरा है। वहीं, मृतक के परिजन रो रोकर बेसुध हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिसमें उक्त घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




इधर, आनन- फानन में स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई , जिसके बाद पुलिस मामले से जुड़ी पहलुओं पर पूछताछ कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Responsive Advertisement