लक्ष्मीपुर : एक ही कंपनी का सीमेंट बेचने वाले दुकानदार की पिटाई, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

लक्ष्मीपुर : एक ही कंपनी का सीमेंट बेचने वाले दुकानदार की पिटाई, मामला दर्ज

 



Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल) :-  


 स्थानीय थाना क्षेत्र के  जिनहरा मे एक ही कंपनी का सीमेंट बेचने से नाराज  दबंगों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित दुकानदार जिनहरा निवासी उपेन्द्र मंडल का पुत्र निरंजन कुमार मंडल है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के नेपाली  विश्वकर्मा और उसके तीन पुत्रों नंदन कुमार,चंदन कुमार व सौरभ कुमार सहित कुल चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। दुकानदार ने पुलिस को दिए आवेदन मे लिखा है कि वह अपने दुकान में बेचने के लिए एक नीजि कंपनी का सीमेंट ट्रैक्टर से उतार रहा था। इसी दौरान नेपाली  विश्वकर्मा अपने पुत्रों के  साथ उसके दुकान पर आया और उसे इस बात के गालीगलौज करना शुरू कर दिया कि वह इस  कंपनी का सीमेंट क्यों  बेचता है।गाली-गलौज करने से मना करने पर  उनलोगों ने उसके साथ  मारपीट करनी शुरू कर दी। हालांकि , इस संबंध में  आरोपी पक्ष की ओर से  भी स्थानीय थाने में  लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Responsive Advertisement