जमुई पहुंची गोल्डन गर्ल श्रेयसी, प्रेस वार्ता कर मांगा जनता का आशीर्वाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

जमुई पहुंची गोल्डन गर्ल श्रेयसी, प्रेस वार्ता कर मांगा जनता का आशीर्वाद

 



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा 】:- बिहार में चुनावी फ़िज़ा उफान पर है। उम्मीदवारी और प्रत्याशियों के जमघट भी लगने शुरू हो गए हैं। इसी चुनावी समर के बीच मंगलवार को जमुई विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी निशानेबाज श्रेयशी सिंह ने प्रेस वार्ता कर अपनी भूमिकाओं को स्पष्ट किया। श्रेयशी ने कहा कि दादा के सपनों को पूरा करने के लिए वो राजनीति में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से जमुई में खेल के आपार संभावनाएं प्रदान करेंगी। जमुई में खेल के संसाधनों का अभाव है जिसके कारण आज यहां बस एक ही श्रेयसी है। यदि यहां संसाधनों की उपलब्धता हो तो अन्य बेटियों को भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जमुई की धरती से लगाव का ही कारण है कि अंतराष्ट्रीय खेल में भी जमुई बिहार का प्रतिनिधित्व करती रही है। राजनीतिक कदम उठाने से पूर्व सभी के सलाह व मश्वरे की जरूरत थी, इसलिए थोड़ा विलंब हुआ। गोल्डन गर्ल श्रेयसी से कहा कि भाजपा द्वारा सौंपे गए दायित्वो व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए जमुई को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा , रोजगार, खेल व वुकस से जुड़े हर पहलू पर अपनी बात पत्रकारों के समक्ष रखते हुए, जनता का भरोसा मांगा। श्रेयशी ने कहा कि दादा के सपनो को पूरा करते हुए जमुई में विकास के कई आयाम गढ़ने हैं, यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो आधारभूत संरचना से जुड़े कई कार्य जमुई में करना है।


सुश्री श्रेयसी पीएम मोदी का बखान करते हुए कहती है कि पीएम के महत्वाकांक्षी पहल आत्मनिर्भर भारत की नींव जमुई में रखना चाहती है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत में श्रेयसी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।  

मौके पर बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेता बृजनन्दन सिंह, चंदन सिंह, मुरारी झा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 




Post Top Ad -