गिद्धौर : नयागांव में निकली मतदाता जागरूकता रैली, वोट की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

गिद्धौर : नयागांव में निकली मतदाता जागरूकता रैली, वोट की अपील

 

Gidhaur News (धनंजय कुमार 'आमोद') :- मतदान के लिए सरकारी महकमा जहां लोगों को मताधिकार के प्रयोग जागरूक किया जा रहा है। वहीं, इलाके के युवा मतदाता और छात्र-छात्राएं भी पीछे नहीं हैं। गिद्धौर प्रखंड के नयागांव में भोजपुरी गायक व फिल्म अभिनेता मिथलेश यदुवंशी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उक्त रैली नयागांव से निकलकर घुघुलडीह होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: नयागांव के मध्य विद्यालय तक पहुंचा।


इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं और युवाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विभिन्न स्लोग्नों के जरिए मतदान की प्रक्रिया से लोगों को परिचित कराने के साथ ही मतदान से होने वाले परिवर्तनों की भी जानकारी भोजपुरी फिल्म अभिनेता मिथलेश यदुवंशी के द्वारा दी गई। चुनाव में एक-एक वोट का कितना महत्व है तथा प्रत्येक मतदाता किस प्रकार से चुनाव प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे इसके लिए लोगों को उत्प्रेरित किया गया।


इस मौके पर पिंकी देवी, ज्ञानवती देवी, सविता देवी,अनिता देवी, मनोज मंडल, विकास कुमार, ममता देवी,तेतरी देवी, सुमित्रा देवी के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



Responsive Advertisement