देवघर : बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के लिए क्या है नयी व्यवस्था, जानें यहां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

देवघर : बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के लिए क्या है नयी व्यवस्था, जानें यहां

 

देवघर (Deoghar) :-  रविवार से बाबा वैद्यनाथ (Baba Baidhyanath) मन्दिर में श्रद्धालुओं के लिए  नयी व्यवस्था लागू हो जायेगी। अब झारखंड (Jharkhand ) के अलावा दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन कर पायेंगे। हालांकि, इसके लिए अॉनलाइन ई-पास (online E-pass) बुक कराना होगा। मंदिर के पट सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुले रहेंगे।


इस दौरान हर घंटे 125 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। रोजाना आठ घंटों के दौरान कुल 1000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पायेंगे।  देवघर (Deoghar) के उपायुक्त (DC) कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने मीडिया से उक्त जानकारी शनिवार को साझा करते हुए बताया है कि सरकार के नयी गाइड लाइन (Guidelines)  के अनुसार बाबा मंदिर में दर्शन के दौरान 50 लोग से अधिक नहीं रहेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टनसिंग (Social Distancing) का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोरोना(Covid19) को लेकर  जांच के दौरान थर्मल स्कैनिंग (Thermal Scanning) में यदि किसी के स्वास्थ्य में गड़बड़ी पायी जाती है, तो श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित कर दिया जायेगा।




Report : Abhishek Kr Jha



Responsive Advertisement