झाझा विधानसभा : निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वैध है विनोद सिन्हा का नामांकन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

झाझा विधानसभा : निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वैध है विनोद सिन्हा का नामांकन




 【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :- झाझा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के बीच रंग चुके हैं। ऐसे में बीते दिन उनका नामांकन स्क्रूटनी के दौरान अवैध पाए जाने का मामला सामने आया था। इसका खंडन करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सिन्हा ने एक खास बातचीत के क्रम में gidhaur.com को बताया है कि स्क्रुटनी में उनका नामांकन पत्र सही पाया गया है और वह मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं , साथ ही मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान की भी शुरुआत कर दी गई है।

बता दे, श्री सिन्हा पिछले कई महीनों से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं और ज्यादा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अपने चुनावी एजेंडे को लेकर जनता के बीच परोसने में सक्रियता देखी जा रही है। श्री सिन्हा ने उनके नामांकन को रद्द किए जाने की बात को झूठलाते हुए मतदाताओं को भ्रमित ना होने की अपील की है। 



Post Top Ad -