गिद्धौर में बोले BJP नेता सुदर्शन सिंह - 'सांसद चिराग का कोई जनाधार नहीं' - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 31 अक्टूबर 2020

गिद्धौर में बोले BJP नेता सुदर्शन सिंह - 'सांसद चिराग का कोई जनाधार नहीं'


【News Desk | Abhishek Kumar Jha 】 :-

एनडीए के मजबूत स्तम्भ व जमुई सांसद चिराग पासवान पर भाजपा नेता ने शाब्दिक हमला बोला है। भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने भरोसा जताते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम का रूझान एनडीए के तरफ है पर यहां सांसद चिराग जनाधारहीन हैं। 



उन्होने कहा है कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता है और उनके ही नेतृत्व में सरकार बनेगी। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसने वाले चिराग पासवान स्वयं एनडीए के अभिन्न अंग रहे हैं, बावजूद इसके सीएम के प्रति उनकी तल्खी काफी कुछ बयान कर रही है। भाजपा नेता श्री सिंह ने अमित शाह के बयान को  आधार बताते हुए कहा कि लोजपा को एनडीए के हिस्सा नहीं माना गया है। बीजेपी के कर्णधार संजय जयसवाल ने भी इस संदर्भ में अपना पक्ष रखा है।  बरहाल चिराग पासवान और लोजपा एनडीए के साथ नहीं है। श्री सिंह ने तल्ख स्वर में कहा कि अपने निजी रिश्ते के कारण सांसद चिराग ने जमुई भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि जनता 10 नवम्बर को शीर्ष नेतृत्व तय करेगी, सत्ता पर कौन काबिज़ होंगे।

Responsive Advertisement