अलीगंज : कृषि बिल व श्रम कानून पारित करने के विरोध में PM का पुतला दहन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

अलीगंज : कृषि बिल व श्रम कानून पारित करने के विरोध में PM का पुतला दहन

 

 Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह) :- अलीगंज प्रखंड में शुक्रवार को भाकपा,कांग्रेस,भाकपा माले ,सीपीएम समर्थित कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार में पैदल मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व भाकपा के अंचल सचिव सुनील सिंह ने किया।

 यह पैदल मार्च अलीगंज बीआरसी से निकलकर अलीगंज बाजार होते स्टेट बैंक तक गयी। किसान विरोधी कृषि बिल सरकार वापस लो , बेरोजगारो को रोजगार दो सहित सरकार विरोधी नारेबाजी की गयी। विभिन्न दलों के नेताओं एक साथ अस्पताल गेट के समीप मुख्यमार्ग में भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा अंचल सचिव सुनील सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है।जो कृषि बिल किसान विरोधी पारित कर किसानों को शोषण करना चाहती है।जिसे हम सभी उसे लागू करने नही देंगे। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कृषि बिल एव श्रम कानून में संशोधन कर केन्द्र सरकार किसानों एवं मजदूरों को छल रही है।वही भाकपा माले के अंचल सचिव महेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के खिलाफ कृषि बिल पारित कर किसानों के साथ धोखा कर रही है।उन्होंने कहा कि किसान मजदूर कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं। सरकार कृषि बिल किसान विरोधी लागू करना चाहती है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी, राजेश पासवान, बामसेफ के पंचदेव विश्व कर्मा, सीपीएम के परमेश्वर यादव, अरविंद यादव, बौआ सिंह , बालेशर चौधरी के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे। 



Responsive Advertisement