अलीगंज : सेविकाओ ने तोड़ी हड़ताल, नीतीश सरकार के हुई खिलाफ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

अलीगंज : सेविकाओ ने तोड़ी हड़ताल, नीतीश सरकार के हुई खिलाफ

 

Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह) :- प्रखंड के आंगनबाडी सेविका-सहायिका की एक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्षा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हम सभी आंगनबाडी सेविका-सहायिका सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे थे। नीतीश सरकार हम सभी के मांगो पर कुछ भी विचार नही किया।इसका जवाब हमलोग चुनाव में कर दिखाएँगे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में परियोजना की सभी सेविका-सहायिकाओ ने आज शपथ लिया कि सभी एकजुट होकर सरकार का विरोध कर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज से हम लोग अपने काम पर लौट जाएंगे, और पूर्ववत अपने काम पर लौट जाएंगे। 

इस मौके पर बड़ी संख्या में सेविका-सहायिका उपस्थित थी।



Post Top Ad -