लक्ष्मीपुर : डॉ. N.D. मिश्र के समर्थकों ने निकाला जनसम्पर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 9 सितंबर 2020

लक्ष्मीपुर : डॉ. N.D. मिश्र के समर्थकों ने निकाला जनसम्पर्क अभियान


Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल).:-

झाझा विधानसभा विकास मंच के बैनर तले झाझा विधानसभा के भावी प्रत्याशी के रूप में डॉ. एन डी मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रखंड के  बुद्धिजीवियों  व मंच के कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क  अभियान चलाया। अभियान में लगभग एक सौ से अधिक  मोटरसाइकिल सवार  लोगों  के अलावा सैकड़ों लोगों ने पैदल हिस्सा लिया। जन संपर्क  अभियान के दौरान लोगों ने प्रखंड के एक एक गांव  जाकर ग्रामीणों से  मुलाकात की और झाझा  विधानसभा के विकास के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ  एन डी मिश्रा के समर्थन में  लोगों से राय  मांगी।बुद्धिजीवियों ने लोगों को बताया कि झाझा विधानसभा पिछले  कई वर्षों से विकास से  उपेक्षित रहा है। क्षेत्र का  समुचित विकास नही हो  पाया। खासकर लक्ष्मीपुर  के लोग अभीतक अपने  द्वारा चुने गए जन  प्रतिनिधियो से ठगे गए। ऐसी स्थिति में झाझा  विधानसभा को एक ऐसे  प्रत्याशी की जरूरत है जो  क्षेत्र के सर्वागीण विकास  के लिए समर्पित हो।बुद्धिजीवियों ने लोगों  को बताया कि डॉ. एन. डी.  मिश्रा झाझा विधानसभा  के लिए सबसे अच्छे प्रतिनिधि साबित हो सकते हैं। जन संपर्क अभियान  प्रखंड के दिग्घी स्थित दुर्गा  मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ और सोनदीपी, जिनहरा, मडै़या, कर्णपुर,  हथियावर, दीघरा, केनुहट  होते हुए प्रखंड मुख्यालय  पहुंचा जहां बाजार के  लोगों से मिलकर डॉ. एन . डी. मिश्रा के पक्ष में राय  ली। अभियान का नेतृत्व  पूर्व जिप अध्यक्ष योगेंद्र  पासवान कर रहे थे जबकि  इस मौके पर समाजसेवी   डॉ रघुवीर साह,  गुड्डू झा, संजय झा, दिलीप झा,  उत्तम सिंह, मुन्ना साह,शंभु  तांती,रंजन सिंह, गोल्डन  झा व चंदन पासवान  सहित कई लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement