गिद्धौर के 25वें BDO राघवेन्द्र त्रिपाठी ने संभाली कमान, निवर्तमान ने सौंपा पदभार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 9 सितंबर 2020

गिद्धौर के 25वें BDO राघवेन्द्र त्रिपाठी ने संभाली कमान, निवर्तमान ने सौंपा पदभार



Gidhaur News :- [ Abhishek Kr. Jha ]

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी (BDO Raghavendra Kumar Tripathi) ने 25वें बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान बीडीओ गोपाल कृष्णन (BDO Gopal Krishnan) ने नव पदस्थापित बीडीओ श्री त्रिपाठी को प्रभार सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने उपस्थित प्रखंड कर्मियों से कार्यालय सम्बंधित विधि व्यवस्था का जायजा लिया व क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के आधार पर सर्वांगीण विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि सबों में सामूहिक सहयोग से गिद्धौर (Gidhaur) को मॉडल प्रखंड के रूप में देखा जाता सकेगा। वहीं, उन्होंने कार्यालय कर्मियों से नियमित रूप से अपने अपने विभागों से जुड़े कार्यों में गति लाने व कार्यालय सम्बंधित कार्य को गम्भीरता से करने की बात कही।
बता दें, श्री त्रिपाठी इसके पूर्व पश्चिम चम्पारण (West Champaran) के नरकटियागंज में बीडीओ के रूप में पदस्थापित थे। बीते 31 अगस्त को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में गोपालगंज (Gopalganj) गृह जिले से सम्बन्ध रखने वाले श्री त्रिपाठी का तबादला जमुई (Jamui) जिले के गिद्धौर में किया गया था।

Post Top Ad -