सोनो : धवठिया में प्रशासन ने चलाया JCB, अवैध निर्माण का किया सफाया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

सोनो : धवठिया में प्रशासन ने चलाया JCB, अवैध निर्माण का किया सफाया


Sono News :।

 प्रखंड के लोहा पंचायत के धवठिया में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ा। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ करीब तीन घंटे तक की गई कार्रवाई में सड़क पर बने घरों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया।
बता दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय धवठिया से गांव के अंतिम छोर तक जाने वाली सर्वे सड़क पर जयनाथ मंडल व अन्य के द्वारा अवैध रूप से भवन निर्माण कर लिया गया था। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी।  प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां एक और अतिक्रमणकारियों में  हड़कंप मचा हुआ था, तो वही आम ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

बता दें, मामले को लेकर
 ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की गुहार लगाई थी, जिस पर बुधवार को सीओ अनिल कुमार चौबे ने सड़क की मापी कराकर सड़क पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया तथा सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के संभावित विरोध को देखते हुए पहले से पुलिस बल तैनात किए गए थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, एएसआई रामप्रकाश राम, राजस्व कर्मचारी कृष्णकांत सिंह, अमीन आरके वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे।

Responsive Advertisement