JAMUI : लोजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, हुआ संगठन विस्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

JAMUI : लोजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, हुआ संगठन विस्तार

 

Jamui News :- सोमवार को खैरा भाग 2 जमुई विधानसभा में प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोजपा जिलाध्यक्ष रुवेन कुमार सिंह , प्रदेश महासचिव जीवन सिंह, दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्र बोस शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार विधानसभा को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए मजबूत करने के लिए पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्षों की अहम भूमिका अहम होगी। इसे ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार करते हुए नवमनोनित सदस्यों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सांसद चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' बनाने के इस सपने को मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं,ताकि यह डॉक्युमेंट्री बुथ स्तर तक के जन-जन तक पहुंच सके।मौके पर आईटी सेल जिलाकार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश पासवान, छात्र जिलाध्यक्ष हरेराम रावत, तकनीकी जिलाध्यक्ष मुनीष पासवान आदि मौजूद रहे।

 

 

Post Top Ad -