Jamui : डॉ. सत्यम हुए 'मैथिलीशरण गुप्त साहित्य सम्मान' से सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

Jamui : डॉ. सत्यम हुए 'मैथिलीशरण गुप्त साहित्य सम्मान' से सम्मानित

 

Jamui News :- साहित्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सत्यम भास्कर को  "मैथिलीशरण गुप्त साहित्य सम्मान 2020" से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 8 सितम्बर को  देश विदेश के अनेकों कवियों सहित कवि दीपक क्रांति, महिला सचिव कवयित्री रुपा व्यास, अमित राज, लेफ्टिनेंट पुष्कर शुक्ला, भास्कर सिंह, चंदा जी, और भी कविगण की मौजूदगी में दी गयी।

 "चिकित्सा के कुमार विश्वास' कहे जाने वाले डॉ. सत्यम के इस सम्मान से न सिर्फ भ्रमरपुर भागलपुर बल्कि जमुई व बिहार भी  गौरवान्वित हुई है।

बता दें, डॉ सत्यम पेशे से एक भौतिक चिकित्सक हैं, दिल्ली के आयुस्पाईन हास्पिटल में डायरेक्टर सह विभागाध्यक्ष हैं, और पिछले एक दशक से दिल्ली में ही सेवा दे रहे हैं, युनाइटेड नेशन व रेक्स ने स्वास्थ्य सेवा के लिए कर्मवीर चक्र से सम्मानित भी किया है।

इस उपलब्धि से इनके पैतृक गांव भ्रमरपुर, सहित माता माला मिश्र, पिता ओंकार नाथ मिश्र, अनुज सौरभ कुमार अधिवक्ता, पत्नी मोनिका मिश्र व सुपुत्री माहिका मिश्र में हर्ष व्याप्त है।



Post Top Ad -