अलीगंज : विधायक बंटी चौधरी का स्वागत में ग्रामीणों ने बनाया जूते-चप्पल का द्वार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

अलीगंज : विधायक बंटी चौधरी का स्वागत में ग्रामीणों ने बनाया जूते-चप्पल का द्वार

 


Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह ) :- बुधवार की देर रात पीसीसी सड़क उदघाटन करने सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी (MLA Banti Chaudhary) अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत के मानिकपूर गांव पहुंचे थे जहां ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। साथ ही ग्रामीणों ने जुता चप्पल का गेट भी पूर्व से बनाकर रखा था। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्षो में विधायक बनने के बाद पहली बार आये थे। और चुनाव के वक्त सड़क बनाने का वादा किया था जो आज तक पुरा नहीं हो सका। मानिकपुर के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं।इसलिए वादा पुरा नहीं किये जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और स्थानीय विधायक को भारी फ़जीहत झेलनी पड़ी। 


बता दें कि, आज भी कच्ची सड़क आहर के पगडंडियाँ के सहारे गांव जाने की एक मात्र रास्ता है। खासकर बरसात के दिनों वाहन तो दूर पैदल भी चलने लायक नही रहता है। गांव में विधायक मद से 100 मीटर बने पीसीसी सड़क उदघाटन करने विधायक मानिकपुर गांव आये थे। बुधवार को देर शाम हल्की बारिश हुई जहां विधायक को गांव से 2 किलोमीटर दुरी पर ही अपना वाहन से उतरकर बाईक से विधायक उदघाटन स्थल पर पहुंचे थे। वही, ग्रामीणों ने जूते चप्पल का गेट बनाकर पूर्व से रखा था। विधायक के पहुंचते ही वहां के ग्रामीण व युवा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाया और खरी खोटी बातें सुनाई, जिस पर विधायक बंटी चौधरी ने कहा कि अभी मैं वोट नहीं मांगने आया हूँ , हमसे जो भी भूल हुई है जनता उसे क्षमा करें।



Responsive Advertisement