भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन से संगठन एवं एनडीए को मिलेगी मजबूती : सुदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन से संगठन एवं एनडीए को मिलेगी मजबूती : सुदर्शन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda) के बिहार आगमन से एनडीए (NDA) का संगठन मजबूत होगा। साथ ही इससे बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Legislative Assembly Election) में एनडीए गठबंधन की जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के बिहार (Bihar) आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं खुशी का माहौल है। उनके बिहार आने से आगामी विधानसभा चुनाव को एक नई दिशा मिलेगी। साथ ही एनडीए के भीतर भी सामंजस्य बिठा कर मजबूती मिलेगी। कोरोना महामारी और बाढ़ आपदा से निकल कर, बिहार की जनता एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी।

Post Top Ad -