अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 13 सितंबर 2020

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित

 

सोनो :- रविवार को सोनो स्थित पाण्डेय टोला में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित की गई। ब्राह्मण महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में ब्राह्मण एकता, सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक, राजनैतिक व बौद्धिक उन्नयन पर चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज, विमल व्यक्तित्व, सामाजिक स्तर पर एक जाति एवं व्यवहारिक व कार्मिक स्तर पर एक विचारधारा है, जो समाज के सुख के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार रहता है। देश और समाज के संगठन, संचालन, उन्नयन आदि में सनातन से ब्राह्मण की भूमिका अहम रही है पर आज समाज को दिशा दिखाने वाला ब्राह्मण समाज खुद उपेक्षित है। ऐसा केवल इसलिए कि ब्राह्मण समाज एकजुट नहीं है। हमारी बड़ी आबादी होते हुए इस कदर उपेक्षा चिंतनीय है। वहीं जिलाध्यक्ष रंजीत पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में संगठन खड़ा करना होगा। ब्राह्मण के बीच पहुंचकर उन्हें भविष्य के खतरे के प्रति जागरूक करना होगा। वहीं महासंघ के जिलासचिव राजेश पांडेय ने सामाजिक व आर्थिक विकास पर जोर देते हुए राजनीतिक रूप से समाज को सशक्त बनाने में युवाओं से एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडेय ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में संघीय सदस्य उपस्थित थे।

  

Responsive Advertisement