अलीगंज : एक दिन से लापता युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 सितंबर 2020

अलीगंज : एक दिन से लापता युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

 

Aliganj News (चन्द्रशेखर सिंह) :- सिकंदरा थाना क्षेत्र के दरखा गांव पश्चिम बहियार में रिसीव ईट भटठा के पूर्व एक अरहर खेत से एक मृत युवक का शव बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान दरखा गांव निवासी स्व. जगदीश महतो का पुत्र उमेश महतो (30) वर्ष बताया जाता है। मृत युवक के गले में गमछा का फंदा लगा हुआ है, जिससे शव देखने से प्रतीत होता है कि युवक की गले दबाकर इसकी हत्या की गई है। मृत युवक की पत्नी ममता देवी ने बताया कि उसके पति गुपचुप बेचने का काम करता था।शुक्रवार की दोपहर बारिश के कारण ठेला पर गुपचुप बेचने नहीं गया था और घर में बिना कुछ कहे निकला था। देर शाम तक नहीं आने पर काफी खोजबीन करने पर पता नही चल सका। रविवार की दोपहर किसी ने अरहर खेत में एक युवक की मृत होने की शोर हुई, तो जाकर देखी कि उसी के पति हैं। ममता ने बताया कि उसके साथ किसी से दुश्मनी नही थी।

 बता दें कि मृत युवक ठेला पर गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अचानक उसके घर विपति की पहाड़ टूट पड़ा। मृत युवक को दो पुञ राजू कुमार (12) राजीव कुमार (8) व एक पुत्री लक्ष्मी कुमारी (6) वर्ष की है। घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शव देखने से प्रतीत होता है कि युवक की गले दबाकर इसकी हत्या कर दी गयी है। सिकंदरा के थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की मौत के बाद परिवार में काफी गमगीन का महौल है। मृतक की पत्नी व उसके पुत्र व पुत्री का रोकर काफी बुरा हाल है।



Responsive Advertisement