अलीगंज : दो दिनों की बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, बाल-बाल बचे लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 सितंबर 2020

अलीगंज : दो दिनों की बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, बाल-बाल बचे लोग

 

Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह) :- तीन दिनों से रूक-रूककर बारिश के कारण प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत के इस्लामनगर गांव में रविवार की देर रात में घंटों मुशलाधार बारिश हुई।जिससे शनिवार की सुबह गांव के बिमल यादव पे लखन यादव ,हरि यादव पे स्व मांगो यादव ,राधे यादव का घर अचानक गिर गया। लेकिन सुबह होने के कारण घर के सदस्य बाल -बाल बचे।नहीं तो बड़ी हादसा हो सकती थी। सभी पीडित परिवार ने अंचलाधिकारी अलीगंज को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडित बिमल यादव,हरि यादव ने बताया कि तीन दिन से रूक -रूककर बारिश के कारण मिट्टी का दीवार गीला हो गया और सुबह होते -होते अचानक गिर गया। खैरियत यही मानिऐ कि सुबह होने कारण सभी घर से बाहर निकले थे, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। मिट्टी का घर गिरने से दोनों परिवार का राशन, कपड़ा, नगदी इत्यादि नष्ट हो गया, जिससे पीडित परिवार खाने को मोहताज हो गये हैं। 

पीडित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद् की गुहार लगाई है। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीडित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली मदद दी जाएगी।



Post Top Ad -