अलीगंज : भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन, शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

अलीगंज : भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन, शोक


Aliganj News :-

भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजनन्दन यादव का आकस्मिक निधन की समाचार मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे उनके आवास भलुआना गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि वृजनंदन जी लगातार पार्टी के लिए सक्रिय रहे और संगठन की मज़बूती को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे। अलीगंज मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह ने कहा कि वे बुथ स्तर से लेकर जिला उपाध्यक्ष पद तक पहुंचकर लगातार पार्टी के मजबूत व सशक्त बनाने के लिए जुटे रहे। और लगातार वे पार्टी से जुड़े रहकर संगठन को मज़बूत करते रहे। मौके पर महादेवसीमेरिया मंडल मकेश्वर रजक, सिकन्दरा विधानसभा विस्तारक अमित कुमार सिंह, नरेश पासवान के अलावे दर्जनो लोग मौजूद रहे।

Post Top Ad -