गिद्धौर : नयागांव में विनोद सिन्हा ने दादा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

गिद्धौर : नयागांव में विनोद सिन्हा ने दादा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

【 News Desk | अभिषेक कुमार झा 】:- झाझा विधानसभा की कुर्सी पर बीते 5 साल से विराजमान होने वाले प्रतिनिधियों की स्थिति देखते हुए सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए चुनावी मैदान मे उतरूंगा।

उक्त बातें झाझा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार विनोद सिन्हा ने नयागांव में कही। वे स्व. दिग्विजय सिंह के समाधि पर माल्यार्पण कर चुनाव में अपने उम्मीदवारी का शंखनाद करने आये थे।  प्रत्याशी श्री सिन्हा ने "व्यवस्था परिवर्तन" हेतु झाझा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दादा के समाधि स्थल से इसकी शुरुआत की। हालांकि उनकी दावेदारी किस पार्टी से होगी ये स्पष्ट नही है। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद श्री सिन्हा विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जनसम्पर्क शुरू कर दी है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख श्रवण यादव सहित अन्य युवा कार्यर्ताओं की उपस्थिति देखी गयी।

Input : अभिलाष कुमार।




Responsive Advertisement