सोनो थाना के प्रभारी बने पंकज पासवान, मृत्युंजय पंडित के जिम्मे आई चरकापत्थर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 सितंबर 2020

सोनो थाना के प्रभारी बने पंकज पासवान, मृत्युंजय पंडित के जिम्मे आई चरकापत्थर

 

Sono News :- शनिवार को पंकज कुमार पासवान ने सोनो के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2009 बैच के पंकज कुमार पासवान इससे पहले बांका जिले में अपनी सेवा दे चुके हैं। कुछ महीने पूर्व बांका से उनका तबादला जमुई किया गया था। फिलहाल वे झाझा थाना में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करते ही नए थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। साथ ही शराब व बालू से जुड़े लोगों को उन्होंने सावधान भी किया। कहा अवैध कारोबार करने वाले लोगों को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । शराब माफिया व बालू माफिया को यह सख्त संदेश भी दिया कि किसी भी हाल में उनका कारोबार अब नहीं चलने वाला। यहां यह बता दें कि निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र जमुई किया गया है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही चरकापत्थर थानाध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय कुमार पंडित ने निवर्तमान थानाध्यक्ष शंभू शर्मा से पदभार ग्रहण किया। मृत्युंजय कुमार पंडित भी 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। वहीं, शंभू शर्मा का स्थानांतरण खैरा थाना अनुसंधान शाखा में किया गया है। 



Responsive Advertisement