Sono : शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर व्यक्त की वेदना, सरकार के खिलाफ दिखाई नाराजगी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 सितंबर 2020

Sono : शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर व्यक्त की वेदना, सरकार के खिलाफ दिखाई नाराजगी

 

Sono News :- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के आह्वान पर शनिवार को सोनो के शिक्षकों ने 15 साल से लगातार नियोजित शिक्षकों को अपमानित करने और सेवा शर्त के नाम पर धोखा देने वाली नीतीश सरकार के खिलाफ, परिवार के साथ काली पट्टी बांधकर वेदना प्रदर्शित करते हुए अपमान दिवस मनाया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष लखन मंडल, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस पर महज एक दिन का सम्मान करने का दिखावा करने वाली नीतीश सरकार सालों भर कई तरह से शिक्षकों को अपमानित करती रहती है। सेवा शर्त के नाम पर सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है पर अधिसूचित सेवा शर्त से शिक्षक एक बार फिर ठगा महसूस कर रहे हैं। अब यह असहज हो चुका है और विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार के खिलाफ मत देकर उसे सत्ता से उखाड़ने के लिए विवश कर दिया है। मौके पर सुनीता कुमारी वर्णवाल, नूतन कुमारी, प्रियदर्शनी, मनोज सिंह चौहान, शेखर कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, पंकज कुमार राम, विष्णुदेव रविदास, विकास कुमार, मनोज राम, संतोष कुमार तमोली, वशिष्ठ नारायण झा आदि उपस्थित थे। 


 

Responsive Advertisement