कायस्थ समाज ने की बैठक, राजनीतिक एवं सामाजिक पहलूओं पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 20 September 2020

कायस्थ समाज ने की बैठक, राजनीतिक एवं सामाजिक पहलूओं पर हुई चर्चा

 

Jamui News :- चिंत्राश महापरिवार जमुई के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विदयादायनी कोचिंग संस्थान में सूर्य प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में विधानसभा चुनाव 2020 के संदर्भ में राजनीतिक एवं सामाजिक पहलूओं पर गहन चिंतन मनन किया गया। इस बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के नवनिर्माण में कितना बड़ा योगदान इस समाज का रहा है उनके योगदान को भूला कर आज समाज को विभिन्न राजनीतिक दलों ने हसिए पर ढकेला गया है। संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज का अपना नेतृत्व होना चाहिए और विधानसभा चुनाव में अपना पहचान को स्थापित करने की बात कही। वही, जदयू के वरिष्ठ नेता सह नवादा के रहने वाले श्री हरि कृपाल सिन्हा ने कहा कि समाज में पुरानी बात को छोड़कर हमे नई बातों पर ध्यान देना चाहिए। हमे आपसी समन्वय स्थापित कर अपना नेतृत्व को सशक्त बनाना होगा। तभी हम राजनीतिक रूप से मजबूत होंगे।वही सीनियर पत्रकार अमित वर्मा ने कहा समाज को अपनेअधिकार के लिए लङना होगा। जमुई के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सब कायस्थ समाज के लोग सूर्य प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में एकजुट है और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव में हमलोग कार्य करेगें। वही, प्रशांत सिन्हा ने दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करने का आवाहन किया। युवा नेता निहाल सिन्हा एवं विवेक सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव कायस्थ समाज की भागीदारी पर विशेष बल देने की आवश्यकता है।

 इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे सूर्य प्रकाश सिन्हा ने स्वाभिमान जगाओ यात्रा निकालने की बात कही है। इस बैठक में सौरभ सिन्हा, विभूति सिन्हा, मंतोष कुमार सिन्हा , अभय सिन्हा , अभय सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, आलोक सिन्हा , चंदन कुमार सिन्हा , गोतम मृणाल , अंकित शेखर, नीरज सिन्हा, प्रवीण सिन्हा , गुङु सिन्हा, सचिराज पद्माकर, विवेक लक्की आदि उपस्थित थे।


 

Post Top Ad