चंद्रदीप थाना परिसर में हुआ शस्त्रों का भौतिक सत्यापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 21 सितंबर 2020

चंद्रदीप थाना परिसर में हुआ शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

 

Aliganj News - (चन्द्रशेखर सिंह) :- सोमवार को चंद्रदीप थाना परिसर में थानाधयक्ष विजय कुमार व अंचलाधिकारी अरविंद कुमार के मौजूदगी में सभी कागजातों के जांचकर शस्त्रों का सत्यापन किया।थानाधयक्ष ने बताया कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र में कुल 64 लाईसेन्स शस्त्रधारी है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 25 सितम्बर तक थाना परिसर में आकर अपने-अपने शस्त्रों का सत्यापन सभी लाईसेन्सधारी स्वयं आकर करवा लें, अन्यथा सत्यापन नही करवाने वाले शस्त्रधारी के खिलाफ वरीय पदाधिकारी को लिखकर भेज दिया जाएगा। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर जिलाअधिकारी के निर्देशानुसार सभी लाईसेन्सधारी शस्त्रों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करवा लें।थानाध्यक्ष ने बताया कि चंद्रदीप थाना परिसर में सोमवार , बुधवार, शुक्रवार तीन दिनों तक किया जाएगा।इस मौके पर दर्जनो शस्त्रों का सत्यापन किया गया। मौके पर प्रभुदयाल सिंह , शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' , मो जमील, मुकेश कुमार ,मनोज कुमार के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।



Responsive Advertisement