अलीगंज : कोरेनटाइन सेन्टर के रसोइयों को भुगतान नहीं , राज्य व्यापी धरना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

अलीगंज : कोरेनटाइन सेन्टर के रसोइयों को भुगतान नहीं , राज्य व्यापी धरना

 

Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ सम्बद्ध एक्टू राज्य व्यापी आह्वान के तहत जिला इकाई जमुई की ओर से स्टेडियम मैदान से पैदल मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष इन्दू देवी कर रही थी। मार्च चलकर जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना को सम्बोधित करते हुए एक्टू जिला संयोजक कामरेड बासुदेव राय ने कहा कि केंद्र की सरकार देश के सारी संस्थानों को निजी कम्पनी के हाथों गिरवी रख रहें हैं ।करोना महामारी के लाॅक डाउन में रोजगार खत्म हो गया। देश की आर्थिक स्थिति गिर गई। दूसरे ओर मुकेश अंबानी अडानी को लाखों करोड़ों का कर्जा माफ कर दिया गया। ठेका मानदेय पर काम कर रहे संविदा कर्मी को धोखा दिया जा रहा है । बिहार में नीतीश सरकार न्याय के साथ विकास करने का वादा किये थे। सभी विकास योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। विधान सभा चुनाव 2020 में जनता इनसे हिसाब मांगेगी और गद्दी से बेदखल कर देगी। धरना को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला सचिव मोहम्मद हैदर ने कहा कि विद्यालय रसोइया नौ बजे से चार तक विद्यालय में काम करती है। उन्हें न्युनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है। मानदेय के रूप में ₹1500 मिलता है, जिसे नियमित नही दिया जा रहा।


 जिले के कोरेंटिन सेन्टर में रसोइया प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बनाई उन्हे 289 रूपये के हिसाब से मजदुरी देने की बात हुई मगर नहीं दिया गया। उन्होंने रसोइया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व इक्कीस हजार रूपए मानदेय देने की मांग किया गया, साथ ही ग्यारह सूत्री मांग पत्र उप बिकास आयुक्त जमुई को सौंपा गया। धरना में उपस्थित रीना देवी, पुतूल देवी, पानो देवी, निर्मला देवी, बिन्दु देवी, मुन्नी देवी, संगीता देवी, उमा देवी, इलायची देवी, ब्रह्मदेव ठाकुर आदि सैकड़ो रसोइया दीदी उपस्थित रही।



 

Post Top Ad -