सोनो : चरकापत्थर पुलिस ने एक तस्कर को 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दबोचा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

सोनो : चरकापत्थर पुलिस ने एक तस्कर को 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दबोचा

 Sono News :- चरकापत्थर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयोग किए जा रहे बाइक को भी जब्त किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि चरकापत्थर के जंगली इलाकों से होकर गुजरने वाले रास्तों से तस्करों द्वारा झारखंड से शराब लाए जाने और बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखलाते हुए नैनीपत्थर के समीप मोटरसाइकिल सवार शराब तस्कर को घेर लिया। तस्कर की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बोझायत गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है, जो जंगली क्षेत्र होने के कारण तस्कर मोटरसाइकिल व शराब छोड़ कर भागने का प्रयास कर रहा था,पर पुलिस ने एक तस्कर को खदेड़ कर दबोच लिया।



Responsive Advertisement