मांगोबंदर में ABVP द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 सितंबर 2020

मांगोबंदर में ABVP द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

 

मांगोबंदर | शुभम मिश्र :- विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य करने वाली वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध विद्यार्थी संगठन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, की मांगोबंदर इकाई द्वारा शनिवार को क्षेत्रीय स्तर पर आॅनलाइन सदस्यता अभियान चलाया गया ; जिसमें करीब दर्जनों की संख्या में विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ली।इस अभियान की अगुवाई ईकाई के उपाध्यक्ष पल्टू कुमार,प्रखंड संयोजक नीरज कुमार,वरीय सदस्य शशिकांत कुमार,सौरभ सिंह,गोरेलाल सिंह,शिशु कुमार,सोनू मोदी एवं शिक्षक ब्रजेश मोदी सहित अन्य सदस्यों ने की।संगठन के विस्तार को लेकर पल्टू कुमार एवं नीरज कुमार ने बताया कि हमारा संगठन क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालयों एवं कालेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं के उचित समाधान के लिये हमेशा प्रयासरत है।इसलिये संगठन की मजबूती के लिये हमलोग यह सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर से चला रहे हैं।अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों ने इसकी सदस्यता ले ली है।कई लोग इससे जुड़ने के लिये तत्परता दिखा रहे हैं।



Responsive Advertisement