सोनो : 30 बोतल देसी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

सोनो : 30 बोतल देसी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार



सोनो / Sono :-

चरकापत्थर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि चरकापत्थर के जंगली इलाकों से होकर गुजरने वाले रास्तों से तस्करों द्वारा झारखंड से शराब लाए जाने और बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखलाते हुए चरकापत्थर के देवीडीह गांव के समीप से सोमवार की रात को इन तस्करों को खदेड़ कर दबोच लिया। दबोचे गए तस्कर की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के देवीडीह गांव निवासी अल्बीन्स भुल्ला व आनंद हेम्ब्रम के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों की बाइक भी जब्त की गई है। साथ ही उनके पास से 300 एमएल का 30 बोतल देसी शराब जब्त किया गया।

Responsive Advertisement