Breaking


JAMUI NEWS :- शनिवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के तत्वाधान में डीआरसीसी परिसर में न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के लिए हैबिट्स एच.आर. सॉल्यूशन लिमिटेड नोएडा के द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 120 रिक्तियां रखी गई थी।

इन रिक्तियों के पूर्ति के लिए 264 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिसके बाद कुल 163 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।  नियोजन प्रतिनिधि गौरव कुमार ने बताया कि इनमें से 120 अभ्यार्थियों की नियुक्ति सोमवार को की जाएगी।

इधर, सहायक निदेशक अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के द्वारा एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराने हेतु भी अपील की गई है, साथ ही साथ उनके द्वारा बताया गया है कि इस जॉब कैंप के उपरांत आगे भी नियोजन कार्यालय द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से दी जाएगी।

उक्त पूरे मामले की जानकारी DPRO JAMUI ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।